
Rozgar Mela: PM to hand over appointment letters to 71,000 recruits on Tuesday
Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज युवाओं को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले को संबोधित करेंगे, जिसके बाद नई नौकरी पाने वाले 71 हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा जाएगा। प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से बयान जारी करते हुए कहा गया है कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।
ये अपॉइंटमेंट लेटर गुजरात और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर पूरे देश में 45 स्थानों पर युवाओं को सौंपे जाएंगे, जिसमें शिक्षक, व्याख्याता, नर्स, नर्सिंग अधिकारी, डॉक्टर, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर सहित अन्य पदों के लिए अपॉइंटमेंट लेटर दिए जाएंगे।
गुजरात और हिमाचल में क्यों नहीं दिए जाएंगे अपॉइंटमेंट लेटर
दरअसल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके कारण दोनों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू है। इसलिए जब तक विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है तब तक दोनों राज्यों में कोई भी विकास कार्य नहीं शुरू किए जाएंगे।
22 अक्टूबर को PM मोदी ने किया रोजगार मेले का शुभारंभ, 10 लाख लोगों की होगी भर्ती
दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने 18 महीनों में 10 लाख नौकरियां देने की घोषणा की है, जिसके लिए पिछले महीने 22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए युवाओं को संबोधित किया था। इस दौरान 75 हजार युवाओं अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए थे। वहीं कल और 71 हजार युवाओं को दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: रोजगार मेले के शुभारंभ पर युवाओं में खुशी, अपॉइंटमेंट लेटर के लिए PM को कहा धन्यवाद
Updated on:
22 Nov 2022 08:43 am
Published on:
21 Nov 2022 04:13 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
