
RSS Chief Mohan Bhagwat
RSS Chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का वामपंथ पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रविवार को एक मराठी पुस्तक ‘जगाला पोखरणारी डावी वालवी’ के विमोचन के मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि केजी में पढ़ने वाले बच्चों से शैक्षिक कवायद के तहत उनके निजी अंगों के बारे में पूछना गलत है।
[typography_font:14pt;" >छात्र स्वयं ले सकते हैं फैसला
उन्होंने आगे कहा कि अमरीका में नई सरकार बनने के बाद पहला आदेश स्कूलों से जुड़ा था। जिसमें शिक्षकों को कहा गया था कि वह बच्चों से उनके निजी अंगों के बारे में सवाल नहीं करें। छात्र स्वयं इस बारे में फैसला ले सकते हैं। यदि कोई लड़का कहता है कि वह अब लड़की है तो लड़के को लड़कियों के लिए बने शौचालय का प्रयोग करने की इजाजत दी जानी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि वामपंथी अमेरिकी संस्कृति को दूषित करना चाहते हैं और वे इसमें कामयाब हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'वे न केवल हिंदुओं या भारत, बल्कि पूरी दुनिया के विरोधी हैं।'
यह भी पढ़ें: संसद का विशेष सत्र आज से शुरू, PM मोदी देंगे सरप्राइज!
Updated on:
18 Sept 2023 09:34 am
Published on:
18 Sept 2023 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
