
Ruckus breaks out at Delhi Civic Centre once again as AAP and BJP Councillors jostle
BJP AAP Beating Violence Video at Delhi MCD Sadan: दिल्ली नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में आज फिर मारपीट हुई। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों फिर से भिड़ पड़े। पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इसमें कुछ पार्षद घायल भी हो गए। एक पार्षद की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब दिल्ली के एमसीडी सदन में पार्षदों के बीच मारपीट हुई। मारपीट के वीडियो भी सामने आए। जिसमें पार्षद एक-दूसरे पर थप्पर चलाते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, काउंटिंग के दौरान एक वोट को मेयर ने अनवैलिड घोषित कर दिया था। इसके बाद रीकाउंटिंग का आदेश दिया गया। इसी आदेश के बाद हंगामा शुरू हो गया। पार्षदों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट में कई पार्षद घायल हो गए। एक पार्षद की हालत भी खराब हो गई। आप ने मेयर पर हमले का आरोप लगाया है।
टेबल पर चढ़कर नारेबाजी और फिर मारपीट-
स्टैंडिंग कमेटी के चुने हुए सदस्यों की पहली लिस्ट पर मेयर शैली ओबेरॉय ने साइन करने से इनकार कर दिया तो रिकॉउंटिंग के फैसले पर निगम सचिव ने साइन करने से मना कर दिया। इस पर मेयर और निगम सचिव के बीच तल्ख बातचीत हो गई।
दोनों के बीच हुई तनातनी के दौरान भाजपा पार्षदों ने अनवैलिड वोट को वैलिड करने की मांग की तो मेयर ने कहा कि अनवैलिड वोट को मान्य नहीं कर सकते। इस पर भाजपा पार्षद टेबलों पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। उन्हें रोकने AAP पार्षद आगे बढ़े तो दोनों पार्टियों के पार्षदों में मारपीट शुरू हो गई।
हंगामे के कारण 13 बार स्थगित हुई थी सदन-
उल्लेखनीय हो कि शांतिपूर्वक मेयर चुनाव संपन्नहोने के बाद स्टैंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर कल भी सदन में मारपीट हुई थी। हंगामे के कारण सदन को 13 बार स्थगित करना पड़ा था। गुरुवार सुबह सदन में फिर से हंगामा होने पर उसे एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था। शुक्रवार को जब स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों के लिए वोटिंग हुई। इसी दौरान फिर से पार्षदों में मारपीट शुरू हो गई।
आज एमसीडी सदन में इस कारण हुई मारपीट-
आज हुए मारपीट के पीछे एक पार्षद के वोट को अनवैलिड करार दिया जाना बताया जा रहा है। 250 सदस्यों वाली MCD में 242 सदस्यों ने ही वोट डाले। वोटों की गिनती के दौरान एक वोट अनवैलिड हुआ तो भाजपा पार्षदों ने चीटर-चीटर और चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर मेयर शैली ओबेरॉय ने रीकाउंटिंग का आदेश दिया था।
आप प्रवक्ता का दावा- पार्टी को मिले 138 वोट
इधर, AAP प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि MCD स्थाई समिति के छह सदस्यों के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 138 वोट मिले हैं, जबकि उनके पास 134 पार्षद हैं। इनमें से एक सुबह भाजपा में चले गए। 138 वोट मिलने का मतलब है कि भाजपा के 5 पार्षदों ने AAP को वोट दिया है।
इससे पहले आज सुबह जैसे ही मतदान शुरू हुआ बवाना से आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद पवन सहरावत भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि अभी और पार्षद भाजपा में शामिल होंगे। सदन में जैसे ही वोटिंग के लिए उनका नाम पुकारा गया। आप पार्षदों ने गद्दार-गद्दार के नारे लगाए।
यह भी पढ़ें - Delhi MCD: चुनाव से पहले सदन में BJP पार्षदों ने किया हंगामा, देखें नारेबाजी का वीडियो
Updated on:
25 Feb 2023 09:36 am
Published on:
24 Feb 2023 07:52 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
