4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Air Force में एयर मार्शल पद तक पहुंचने वाली दूसरी महिला बनी साधना

- सम्भाला सशस्त्र सेना अस्पताल सेवाओं की महानिदेशक का पद

less than 1 minute read
Google source verification
Air Force  में एयर मार्शल पद तक पहुंचने वाली दूसरी महिला बनी साधना

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के साथ एयर मार्शल नैयर दम्पती।

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की वरिष्ठ अधिकारी साधन सक्सेना नैयर एयर मार्शल रैंक तक पहुंचने वाली वायुसेना की दूसरी महिला अधिकारी बन गई है। उन्होंने एयर मार्शल रैंक के साथ सोमवार को सशस्त्र सेना अस्पतालों सेवाओं की महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वायुसेना से वायुसेना में एयर मार्शल बनने वाली पहली महिला अधिकारी पद्मा बंदोपाध्याय थी, जो अब सेवानिवृत्त हो चुकी हैं।

एयर मार्शल साधना अब तक बैंगलुरू स्थित वायुसेना की ट्रेनिंग कमांड में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। वे एयर मार्शल (रिटायर्ड) के.पी. नैयर की पत्नी है। नैयर वायुसेना के पहले व अकेले एयर मार्शल दम्पती हैं। साधना नैयर के साथ एक संयोग यह भी जुड़ा है कि वे वायुसेना में चिकित्सक रहे अधिकारी की बेटी व बहन हैं। वे वायुसेना के एक फाइटर पायलट की मां भी हैं। यानी सात दशक तक उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने वायुसेना में सेवाएं दी हैं।

एयर मार्शल साधना नैयर पुणे स्थित आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज से डिग्री लेने के बाद साल 1985 में वायुसेना में भर्ती हुई थीं। इसके बाद उन्होंने फेमिली मेडिसिन में पीजी किया और दिल्ली एम्स में दो साल के मेडिकल इन्फोर्मेटिक्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा भी रही। उन्होंने विदेश में मिलिट्री मेडिकल एथिक्स का प्रशिक्षण भी लिया है। वायुसेना पश्चिम व ट्रेनिंग कमांड की पहली व एक मात्र प्रमुख चिकित्सा अधिकारी रही एयर मार्शल नैयर को राष्ट्रपति ने विशिष्ट सेवा मैडल से सम्मानित किया था।