28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Post Office में सिर्फ आधार कार्ड से खुल जाएगा Saving Account, बैंकों से अलग यहां मिलेंगे ये खास फायदे

Post office Saving Account: पोस्ट ऑफिस ने आधार बायोमेट्रिक (AAdhar Biometric) के जरिए पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट (POSB) खोलने के लिए अपडेट आया है। इसक तहत अकाउंट ओपनिंग और ट्राजेक्शन के लिए (e-KYC) प्रक्रिया को शुरू किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 10 Jan 2025, 3:17 PM IST

Saving Account: Post Office Vs Bank

Saving Account: Post Office Vs Bank

Post office Saving Account: भारत में कई सारे सरकारी और प्राइवेट बैंक बचत खाता या सेविंग अकाउंट खोलते हैं। इसके साथी ही डाकघर (पोस्ट ऑफिस) में भी सेविंग अकाउंट खुलवाया जा सकता है। अगर आप भी सेविंग अकाउंट खुलवाने के लिए लोग अक्सर ब्याज दरों को लेकर फंसे रहते हैं। इंटेरेस्ट रेट में कॉम्पिटीशन बहुत बढ़ गया है। PO के सेविंग अकाउंट और Bank के सेविंग अकाउंट के बीच अंतर के बारे में बताएंगे कि पोस्ट ऑफिस और SBI सेविंग अकाउंट पर ग्राहकों को कितना ब्याज दे रहे हैं, दोनों में क्या मिनिमम बैलेंस लिमिट है, जिससे ये क्लियर हो जाएगा कि कहां बचत खाता खुलवाने में आपको ज्यादा फायदा होगा।

Aadhar Card से खुल जाएगा सेविंग अकाउंट

पोस्ट ऑफिस ने आधार बायोमेट्रिक (AAdhar Biometric) के जरिए पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट (POSB) खोलने के लिए अपडेट आया है। इसक तहत अकाउंट ओपनिंग और ट्राजेक्शन के लिए (e-KYC) प्रक्रिया को शुरू किया गया है। पोस्ट ऑफिस e-KYC के पहले चरण में यह सुविधा केवल POSA और डाकघर के काउंटरों पर ही उपलब्ध होगी। नए ग्राहकों के खाता खोलने और लेनदेन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही जो पहले से पाेस्ट ऑफिस के ग्राहक हैं उनका eKYC और KYC अपडेट किया जाएगा। इसके सेकेंड फेज में e KYC के जरिए अन्य योजनाएं जैसे- TD, RD एमआईएस और SCSS के लिए अकाउंट ओपनिंग करने, बंद करने और ट्रांजैक्शन जैसी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

Bank Vs Post Office: मिनिमम बैलेंस लिमिट

डाकघर का बचत खाता हो या फिर बैंक का सेविंग अकाउंट आपको अपने अकाउंट में एक मिनिमम बैलेंस रखना जरूरी होता है। बैंक और पोस्ट ऑफिस के लिए ये बैलेंस लिमिट अलग-अलग है। आपको बता दें कि बैंकों में ये लिमिट 1000 रुपये से शुरू होती है। वहीं पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट में यह लिमिट केवल 500 रुपये ही है। जानकारी के लिए बता दें कि जैसे- बैंक में सेविंग अकाउंट खुलवाने पर यूजर्स को मोबाइल बैंकिंग, ATM, चेक बुक, ई-बैंकिंग या आधार लिंकिंग जैसी कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं यह सभी सुविधाएं आपको पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट में भी मिलती हैं।

बैंक और पोस्ट ऑफिस में ब्याज दर

भारत के बड़े सरकारी बैंक- भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) ने बचत खाते पर दिए जाने वाली ब्याज दरों में 15 अक्टूबर, 2022 से कोई बदलाव नहीं किया है। अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और आपके खाते में 10 करोड़ रुपये से कम पैसे हैं तो आपको 2.70 प्रतिशत का सालाना ब्याज दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर 4 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। बता दें कि पोस्ट ऑफिस के सभी बचत खातों पर 4 प्रतिशत का ही ब्याज दिया जा रहा है। अन्य बैंकों में बचत खाते पर ब्याज दर ब्याज दर 2.70 प्रतिशत से 3.5 प्रतिशत तक होती है। ऐसे में ये बात साफ है कि पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में मिलने वाली ब्याज दर बैंक में मिलने वाली ब्याज दर से अधिक होती है। अब आपको क्लियर हो गया होगा कि बैंक और पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट में से आपके लिए कौन सा बेस्ट ऑप्शन है।

ये भी पढ़ें: सरकार 8वें वेतन आयोग की करेगी घोषणा? कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी