
Holi ays List In March 2024: साल 2024 के दो महीने बीत चुके हैं। आज से मार्च महीना शुरू हो गया है। फरवरी की तुलना में मार्च एक त्योहारी महीना है। इस वजह से कई दिन स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं। ऐसे में अगर आप या आपके परिवार के बच्चे भी स्कूल या फिर कॉलेज छात्र हैं तो आप भी इस बारे में जानकर इन छुट्टियों को एन्जॉय कर सकते हैं। मार्च माह में सबसे पहले महाशिवरात्रि है, फिर होली और गुड फ्राइडे जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, जिसके चलते विद्यालय और कॉलेज बंद रहेंगे।
महाशिवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्त्व है। यह त्योहार तीन कहानियों के लिए लोगों में जाना जाता है। एक माता पार्वती से भगवान महादेव का विवाह, दूसरा- तांडव नृत्य और तीसरा- भगवान शिव द्वारा जहर पीकर पूरी दुनिया को बचाने का कार्य। महाशिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं।
होली का त्योहार पूरे भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है। उत्तर भारत में खासकर यह पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाता है। यही कारण है कि होली के अवसर पर स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं। मालूम हो कि होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया गया जाता और अगले दिन रंग खेला जाता है। होली के अलावा मार्च माह में गुड फ्राइडे के दिन भी स्कूलों को बंद किया जाता है।
3 मार्च, 2024: रविवार
8 मार्च, 2024: महाशिवरात्रि
9 मार्च, 2024: दूसरा शनिवार
10 मार्च, 2024: रविवार
17 मार्च, 2024: रविवार
23 मार्च, 2024: चौथा शनिवार
24 मार्च, 2024: रविवार
25 मार्च, 2024: होली
29 मार्च 2024: गुड फ्राइडे
31 मार्च 2024: रविवार
Published on:
01 Mar 2024 03:01 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
