
बिहार में काफी बवाल के बाद स्कूल की समय में बदलाव कर दिया गया। बुधवार को शिक्षा विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर स्कूल का समय सुबह 9.45 से शाम 4.15 बजे तक कर दिया है। इससे पहले स्कूल के समय को लेकर राज्य में जमकर हंगामा हुआ था। राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी विपक्षी सदस्यों ने दो दिनों तक जमकर बवाल किया था। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षामंत्री विजय चौधरी को इसको लेकर बयान देना पड़ा था।
शनिवार को पहले होगी स्कूल की छुट्टी
बता दें कि 28 नवंबर 2023 को जारी आदेश के मुताबिक अध्यापकों की ड्यूटी सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक कर दी गई थी। जबकि नए अधिसूचना के अनुसार स्कूल अब सुबह 10 बजे से शाम के चार बजे तक चलेंगे। वहीं, प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2 बजे छुट्टी हो जायेगी। शिक्षक स्कूल सुबह 9.45 बजे आयेंगे और स्कूल के कार्यों को समाप्त कर शाम को 4.15 बजे वापस चले जायेंगे।
Updated on:
28 Feb 2024 09:05 pm
Published on:
28 Feb 2024 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
