14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रथ उत्सव में गई किशोरी का अपहरण, 7 लोगों ने किया गैंगरेप

तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में किशोरी वीरकुमारसामी मंदिर के रथ उत्सव में भाग लेने के लिए गई थी। वहां 7 आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Seven people kidnapped and gang-raped a teenage girl during the Rath Utsav in Tamil Nadu.

तमिलनाडु के रथ उत्सव में किशोरी का अपहरण कर 7 लोगों ने किया गैंगरेप

तमिलनाडु के तिरुपुर जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक धार्मिक जुलूस में शामिल होने गई 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद उसका गैंगरेप किया गया। घटना वेल्लाकोविल नगर की है। किशोरी वीरकुमारसामी मंदिर के रथ उत्सव में भाग लेने के लिए गांव गई थी। वहां 7 आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच करा ली गई है। पीड़िता की काउंसिलिंग चल रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं। तिरुपुर में वीर कुमारस्वामी मुरुगन मंदिर कोंगु मंडलम (कंगयानाडु) के पुराने मंदिरों में से एक है। यह मंदिर 600 साल पुराना है। इस स्थान को वेल्लाइकोविल उर्फ वेल्लाकोविल या फिर वेल्लाकोइल भी कहा जाता है। यहां हर साल रथ यात्रा निकलती है। इस यात्रा में काफी लोग शामिल होते हैं।

सभी आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, वारदात के बाद किशोरी ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत 2 स्पेशल टीमें गठित कीं। 2 आरोपियों को कामराजपुरकम से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर अन्य 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Video: रेस्तरां में फ्री हलीम लेने के लिए उमड़ी भीड़, अफरा-तफरी मचने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज