3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब से लेकर बिहार तक भीषण शीतलहर का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने यहां का हाल

Weather forecast: पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में रविवार तक कोल्ड डे जारी रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
severe cold wave in north india

उत्तर भारतीय राज्यों में भीषण ठंड़ का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों को इससे बचने के लिए अलावा का सहारा लेना पड़ रहा है। जबकि सड़कों पर भीषण कोहरे की वजह से लोगों को चलना मुश्किल हो गया और सड़क दुर्घटना के मामले भी बढ़ गए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई इलाकों में लोग ठंड़ी से बहाल हैं। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि समुद्र तल से 12.6 किलो मीटर ऊपर 140-160 नॉट की जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर भारत के मौदानी इलाकों में चल रही हैं, जिससे सर्दी बढ़ने लगी है और ये अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा।

यहां सबसे कम रहा तापमान

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, “उत्तर पश्चिम और उससे सटे पूर्वी भारतीय इलाकों में तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री कम रहने की संभावना है। बुधवार को अमृतसर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।'' इसके अलावा IMD ने कहा कि अगले तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर के साथ भीषण कोहरा देखने को मिलेगा।

पूर्वी यूपी, बिहार और झारखंड में जारी रहेगी सर्दी

मौसम विभाग की मानें तो, बुधवार को पूर्वी यूपी और उत्तर-पश्चिम एमपी के ज्यादात्तर इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। जबकि बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में रविवार तक कोल्ड डे जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: 22 के बाद सपरिवार अयोध्या जाऊंगा…, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर बोले अरविंद केजरीवाल

Story Loader