बांग्लादेश की निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना इन दिनों भारत में शरण लिए हुए हैं। बांग्लादेश में भारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच हसीना को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा और अपनी जान बचाने के लिए भारत आना पड़ा। ऐसे में भारत ने अपना पड़ोसी धर्म निभाते हुए न सिर्फ हसीना को शरण दी। बल्कि उन्हें गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में मौजूद सेफ हाउस में ठहराया। जानकारी के मुताबिक, अपने देश से निकलते समय हसीना अपने साथ ज्यादा सामान नहीं ला सकीं, लेकिन वह कुछ सूटकेस और बैग अपने साथ लेकर आई हैं। हालांकि हिंडन एयरबेस में कुछ जरूरत का सामान शेख हसीना की ओर से खरीदा गया है। उन्होंने यहां शॉपिंग की और अपनी जरुरत की सामान को खरीदा।