भारत में मौजूद शुक्ला के माता पिता ने लाइव प्रसारण के माध्यम से ड्रैगन कैप्सूल की लॉन्चिंग को देखा। इस दौरान उनकी माता आशा शुक्ला की आंखों में आंसू और अपने बेटे के लिए चिंता साफ नजर आ रही थी। लेकिन आंखों में नमी के बावजूद शुक्ला के माता पिता अपने बेटे के लिए उत्साह से खुश होते नजर आए। शुक्ला की बहन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनके माता पिता की आंखों में खुशी के आंसू है। उन्होंने आगे कहा, हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है, हम बहुत खुश और हमें शुभांशु पर बहुत गर्व है। उन्होंने बताया कि मिशन के लिए रवाना होने से पहले तैयार होते समय शुभांशु ने घर पर बात की थी और वह बहुत खुश नजर आ रहे थे।