
Sikkim Floods
Sikkim Floods: उत्तरी सिक्किम में बादल फटने से अचानक आए फ्लैश फ्लोड के बाद तबाही जैसा मंजर हो गया है। अचानक आई इस बाढ़ अबतक 18 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 120 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। एक आदेश के मुताबिक, शुक्रवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की एक टीम उन सुरंगों में सर्च ऑपरेशन चलाएगी जहां पर लोग फंसे हुए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि बीते 48 घंटों से बिना खाना पानी या किसी संभावित निकास के सुरंगों में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए सिक्किम के चुंगथांग में NDRF की टीम भेजा जाएगा।
1 और झील को लेकर चेतावनी जारी
बता दें कि आचनाक आई बाढ़ को लेकर प्रशासन ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी हिमनद झील शाकू चू को लेकर जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, सैटलाइट डाटा में पता चला है कि झील का स्तर खासा बढ़ा हुआ है। ऐसे में ओवरफ्लो से झील फट का खतरा मंडरा रहा है।
यह भी पढ़ें: शिखर धवन को हिंदू मैरिज एक्ट के तहत मिला तलाक, जानें क्या कहता है प्रावधान?
Updated on:
06 Oct 2023 07:53 am
Published on:
06 Oct 2023 07:49 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
