
Jammu Tawi Express (Courtesy: ANI)
आज सुबह जम्मू तवी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19223) में उस समय हड़कंप मच गया, जब इसके बी-1 कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। यह घटना बठिंडा-गोनियाना रेल खंड के बीच हुई, जब ट्रेन सुबह 7:45 बजे फिरोजपुर की ओर रवाना हुई थी। धुआं देखकर यात्रियों में डर का माहौल बन गया, जिसके चलते कई यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने का फैसला किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के कोच से धुआं निकलता देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। तकनीकी जांच में पता चला कि धुआं ब्रेक बाइंडिंग की समस्या के कारण निकला था। रेलवे कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी को ठीक किया, जिसके बाद ट्रेन को फिरोजपुर के लिए रवाना किया गया।
घटना के दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेनों की नियमित जांच और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ट्रेनों की समय-समय पर जांच की जाती है, और इस मामले की गहन जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।
Published on:
21 Jul 2025 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
