
Crucial Congress Working Committee Meet Today, may party get new president
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को चिकित्सा जांच के लिए विदेश यात्रा करेंगी। कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार देर रात को ये खबर ऐसे समय आई है जब कुछ ही घंटे ही पहले यह संकेत दिए गए थे कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कुछ दिनों में की जाएगी। इस तरह से एक अज्ञात अवधि के लिए सोनिया की अप्रत्याशित विदेश यात्रा की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव की हलचलें और अटकलें तेज हो गई हैं और पार्टी भारत जोड़ो अभियान की तैयारियों में भी जुटी हई है। सोनिया के साथ उनकी दोनों संतानें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस यात्रा में उनके साथ होंगे। गौर करने की बात ये है कि इससे पहले ही पार्टी के नेता दावा कर रहे थे कि राहुल चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। न ही वह चाहते हैं कि परिवार से कोई पार्टी का मुखिया बने। इस अनिश्चितता के बीच विदेश यात्रा करने का सोनिया का फैसला पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए एक निश्चित संदेश लेकर आया है।
चिकित्सीय जांच के लिए जाएंगी विदेश
कांग्रेस महासचिव प्रभारी जयराम रमेश ने जानकारी दी कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के साथ चिकित्सा जांच के लिए विदेश जाएंगी। बताया जा रहा है कि सोनिया भारत से लंदन के लिए उड़ान भरेंगी।
बीमार मां से भी करेंगी मुलाकात, राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस 4 सितंबर को
“कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल चेक-अप के लिए विदेश यात्रा करेंगी। वह नई दिल्ली लौटने से पहले अपनी बीमार मां से भी मुलाकात करेंगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ यात्रा करेंगे। राहुल गांधी 4 सितंबर, 2022 को नई दिल्ली में कांग्रेस की 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली को संबोधित करेंगे।'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सोनिया गांधी ने की मुलाकात
इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) से दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी में चल रहे आंतरिक मतभेदों के बीच सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की है।
आनंद शर्मा ने दिया था हाल में इस्तीफा
हाल ही में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि लगातार बहिष्कार और अपमान के बाद उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा था। वे अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने इसे लेकर सोनिया गांधी को एक पत्र भी लिखा था। इस बीच, हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी राजीव शुक्ला को उन्हें शांत करने के लिए भेजा गया। आनंद शर्मा से मुलाकात के बाद शुक्ला सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली गए।
13 अगस्त को कोरोना संक्रमित हुईं सोनिया गांधी
बता दें, इससे पहले सोनिया गांधी 13 अगस्त को दोबारा कोरोना संक्रमित हो गईं, जिसकी जानकारी कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आया है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकाल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।'
इससे पहले, सोनिया गांधी दो जून को भी कोरोना पाजिटिव हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें 12 जून को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हल्का बुखार था। उन्हें 20 जून को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
Published on:
24 Aug 2022 10:36 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
