
देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी SPG के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया। अरुण कुमार सिन्हा काफी समय से लीवर की बिमारी से पीड़ित थे और उन्होंने गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली। एसपीजी डायरेक्टर अरुण सिन्हा 61 साल के थे और उन्हें रिटायर्मेंट से ठीक एक दिन पहले बीते साल सेवा विस्तार मिला था।
इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुआ था गठन
गौरतलब है कि विशेष सुरक्षा समूह देश प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा करती है। इसे 1985 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद गठित किया गया था। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप पीएम के आवास, दफ्तर, या आयोजनों की सुरक्षा करती है।
यह भी पढ़ें: उदयनिधि और प्रियांक खरगे के खिलाफ मामला दर्ज
Updated on:
06 Sept 2023 01:12 pm
Published on:
06 Sept 2023 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
