
भारतीय वायु सेना की महिला अधिकारी मनीषा पाधी को मिजोरम के राज्यपाल का एड-डी- कैंप नियुक्त किया गया है। इसी के साथ ये देश की पहली महिला एयरफोर्स अधिकारी हैं,जिसे किसी राज्य के गवर्नर के एड-डी-कैंप में लिए नियुक्त किया गया है। स्क्वाडरन लीडर मनीषा पाधी 2015 बैच की एयरफोर्स अधिकारी हैं।
मिजोरम के राज्यपाल ऑफिस ने एक प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी कि "स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाधी को मिजोरम के राज्यपाल की एड-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया गया। स्क्वाड्रन लीडर मनीषा भारत की पहली महिला भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी हैं जिन्हें देश के राज्यपाल की एड-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में नियुक्त किया गया है।"
[typography_font:14pt;" >29 नवंबर को किया गया नियुक्त
बता दें कि गवर्नर के एड-डी-कैंप की ऑफिशियल सेरेमोनी 29 नवंबर को आइजोल के राजभवन में हुआ, जहां गवर्नर हरि बाबू कंभमपति ने स्क्वाड्रन लीडर पाधी को मानद उपाधि से सम्मानित किया। अपने नए पद पर शामिल होते हुए, स्क्वाड्रन लीडर पाधीने औपचारिक समारोह के दौरान राज्यपाल को रिपोर्ट किया।
इससे पहले इन जगहों पर थी पोस्टिंग
गौरतलब है कि एड-डी-कैंप में शामिल होने से पहले मनीषा पाधी ने तीन पोस्टिंग एयरफोर्स स्टेशन बीदर, एयरफोर्स स्टेशन पुणे और सबसे आखिरी में एयरफोर्स स्टेशन भटिंडा में अपनी सेवाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें: तमिलानाडु में जल प्रलय के बाद तूफान मिचौंग हुआ कमजोर, 15 से ज्यादा की मौत, 40 लाख से ज्यादा प्रभावित
Updated on:
06 Dec 2023 04:13 pm
Published on:
06 Dec 2023 04:11 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
