2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीलंकाई नेवी ने 37 मछुआरों को हिरासत में लिया, तमिलनाडु सीएम ने जयशंकर को लिखा पत्र

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को विदेशमंत्री एस. जयशंकर को एक पत्र लिखकर श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ गए 37 मछुआरों को छुड़ाने की अपील की है।

less than 1 minute read
Google source verification
MK Stalin letter to S. Jaishankar

MK Stalin letter to S. Jaishankar

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के भड़के 37 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भारतीय विदेशमंत्री एस.जयशंकर को पत्र लिखा है। सीएम स्टालिन ने अपने पत्र में पकड़े गए सभी मछुआरों को नौका सहित सकुशल छुड़ाने की अपील की है।

गिरफ्तारियों से मछुआरा समुदाय परेशान

उन्होंने कहा, ‘"जैसा कि आप जानते हैं, हमारे मछुआरे आजीविका के लिए पूरी तरह से अपनी मछली पकड़ने की गतिविधि पर निर्भर हैं और इन लगातार गिरफ्तारियों से मछुआरा समुदाय को भारी परेशानी और पीड़ा हो रही है। श्रीलंकाई नौसेना के ऐसे कृत्यों ने मछुआरा समुदायों के मन में दबाव और दहशत पैदा कर दी है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं बताना चाहता हूं कि तमिलनाडु के मछुआरों को लगता है कि उनकी आवाज़ कम हो रही है; और मुझे लगता है कि भारत सरकार को हमारे मछुआरों के अधिकारों के लिए और अधिक मुखर होकर खड़ा होना चाहिए और उनकी सुरक्षा के लिए बोलना चाहिए। मैं पाक खाड़ी क्षेत्र में हमारे मछुआरों के पारंपरिक मछली पकड़ने के अधिकारों की रक्षा करने की मांग भी दोहराना चाहूंगा।’

मालदीव कोस्ट गार्ड ने भी 12 मछुआरों को पकड़ा

बता दें कि अक्टूबर महीने में श्रीलंका की नेवी ने तमिलनाडु के 64 मछुआरों को गिरफ्तार किया है और 10 नौकाएं जब्त की हैं। इससे पहले शनिवार को सीएम स्टालिन ने विदेश मंत्री जयशंकर को पत्र लिखकर मालदीव कोस्ट गार्ड द्वारा पकड़े गए 12 मछुआरों और उनकी नौकाओं की रिहाई सुनिश्चित करने का अपील की थी।

Story Loader