4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु के 27 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार, कच्चाथीव के पास पकड़ रहे थे मछली

श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम और थंगाचीमादम से 27 मछुआरों को गिरफ्तार किया है, जबकि मछुआरों की पांच मैकेनिकल नौकाएं भी जब्त की हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
27-indian-fishermen-arrested-by-sri-lanka-navy.jpg

File

तमिलनाडू के 27 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया है। यह रामेश्वरम और थंगाचीमादम के आसपास मछली पकड़ रहे थे। इसके साथ ही श्रीलंका ने मछुआरों की पांच मैकेनिकल नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। रामेश्वरम घाट पर चार नाव में करीब 23 मछुआरे और थंगाचीमादम में एक नाव में चार मछुआरे समुद्र में उतरे थे। तटीय पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग कच्चाथीव और नेदुनथीवु के पास मछली पकड़ रहे थे।

बताया जा रहा है कि इन मछुआरों और उनकी नौकाओं के साथ श्रीलंका के मन्नार और कनकेसन्थुराई बंदरगाहों पर ले जाया गया है। इसके विरोध में रामेश्वरम के मछुआरों ने रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है और मछुआरों की गिरफ्तारी की भी निंदा की है।

एक दूसरी घटना में थंगाचीमादम के मछुआरों ने कहा कि उनके चार साथी मछुआरे सेसु माइकल राज, मुरुगन, सेकर और एक अन्य 13 अक्टूबर को मछली पकड़ने गए थे। वे अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। तटीय पुलिस ने जानकारी दी है कि लापता मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने हिरासत में ले लिया है।

मछुआरों के नेता जेसु राजा ने बताया कि उन्होंने राज्य और केंद्र दोनों सरकारों से इस मुद्दे में तुरंत हस्तक्षेप करने और गिरफ्तार किए गए मछुआरों की रिहाई के लिए प्रयास करने की अपील की है। रविवार को सभी मछुआरा संघों की एक आपात बैठक भी की है।

Story Loader