राष्ट्रीय

क्रिसमस पर सुदर्शन पटनायक की देशवासियों को अनोखी बधाई, रेत पर उकेरा 27 फीट ऊंचा सांता क्लॉज

Merry Christmas भारत में भी Merry Christmas 2022 बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस के मौके पर देशवासियों को अनोखी बधाई और शुभकामनाएं दी। #MerryChristmas

2 min read
क्रिसमस पर सुदर्शन पटनायक की देशवासियों को अनोखी बधाई, रेत पर उकेरा 27 फीट ऊंचा सांता क्लॉज

Merry Christmas 2022: आज पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। एक दूसरे को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। और केक, चाकलेट और मिठाइयों से मुंह मिठा करा रहे हैं। भारत में भी Merry Christmas 2022 बड़े धूमधाम से मन रहा है। मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस के मौके पर देशवासियों को अनोखी बधाई और शुभकामनाएं दी। सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के गोपालपुर बीच पर एक अद्भुत कलाकृति बनाई है। जिसे देखकर लोग खुशी से झूम उठे। और वाह-वाह कह कर कलाकार का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। सुदर्शन पटनायक ने 27 फीट ऊंचा और 60 फीट चौड़ा सांता क्लॉज बनाया है। सांता क्लॉज बनाने के लिए रेत के साथ सिर्फ 1500 किलो टमाटर का उपयोग किया है। रेत पर उकेरी गई सुदर्शन पटनायक की यह कलाकृति काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है।

सुदर्शन पटनायक कौन हैं जानें?

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक रेत पर शानदार कलाकृतियां बनाने के लिए पूरी दुनिया में विख्यात हैं। अपने इस हुनर के लिए वह दुनियाभर में कई पुरस्कार और सम्मान पा चुके हैं। भारत सरकार ने सुदर्शन पटनायक को पद्मश्री से सम्‍मानित किया है।

सुदर्शन पटनायक की कई कलाकृतियां रहीं चर्चा में

सुदर्शन पटनायक की रेत पर बनी कई कलाकृतियां चर्चा में रहती हैं। सितंबर में पीएम नरेंद्र मोदी को अपने निराले अंदाज में जन्‍मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने पुरी (Puri) के समुद्र तट पर उनकी पांच फीट की रेत की मूर्ति बनाई थी। सुदर्शन ने पीएम मोदी की मूर्ति के आसपास 1,213 मिट्टी के बने चाय के कप लगाए थे। और संदेश में लिखा था, 'जन्‍मदिन मुबारक हो मोदी जी।'

कैसे एक चाय वाला बन सकता है देश का पीएम

सुदर्शन पटनायक ने मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए इस कलाकृति के लिए 5 टन रेत का इस्‍तेमाल किया था। सुदर्शन ने कहा था, हमने इन मिट्टी के प्‍यालों के जरिए ये दिखाने की कोशिश की है कि, कैसे एक चाय वाला देश का पीएम बन सकता है।

Updated on:
25 Dec 2022 10:35 am
Published on:
25 Dec 2022 10:33 am
Also Read
View All

अगली खबर