3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री उदयनिधि और सांसद ए राजा को भेजा नोटिस, डेंगू, मलेरिया से की थी सनातन की तुलना

Sanatan Dharma Row: उदयनिधि स्टालिन और सांसद ए राजा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर एक नोटिस जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Sanatan Dharma Row

Sanatan Dharma Row

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सनातन धर्म पर विवादित बयान देने वाले तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन और सांसद ए राजा के को नोटिस जारी की है। शिर्ष अदालत ने अपनी नोटिस में कहा है कि वह इस मामले को हेट स्पीच पर लंबित दूसरी याचिकाओं के साथ सुनेगी।

ए राजा ने HIV से की थी तुलना

वहीं ए राजा ने सनातन धर्म विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उदयनिधि ने जो भी बोला है, वो काफी कम है। उन्होंने सिर्फ मलेरिया और डेंगू कहा है, लेकिन ये ऐसी बीमारी नहीं हैं जिन्हें समाज में घिनौना कहा जाता है।अगर आपको सनातन को परिभाषित करना है तो आप एचआईवी को देखिए, समाज के लिए सनातन ऐसा ही काम करता है।

उन्होंने आगे कहा था, “अगर प्रधानमंत्री बैठक बुलाएं और मुझे अनुमति दें तो मैं सभी कैबिनेट मंत्रियों को जवाब देने के लिए तैयार हूं। मैं समझाऊंगा कि 'सनातन धर्म' कौन सा है, उसके बाद आप निर्णय करें…”

ए राजा ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि सनातन धर्म का पालन करना चाहिए और विदेशी दौरों पर नहीं जाना चाहिए। दिल्ली में एक करोड़ लोगों को बुलाएं, शंकराचार्य को भी बैठाएं और अपने सभी हथियारों को छोड़ दें।

Story Loader