7. सुप्रिया सुले की चल संपत्ति 118.33 करोड़ रुपये हैं। वहीं अचल संपत्ति में 16.7 करोड़ रुपये की कृषि भूमि है और 1.77 करोड़ रुपये की गैर-कृषि भूमि है। सुप्रिया सुले के पास 1 करोड़ के डायमंड जूलरी और 52 लाख के सोने के गहने हैं। वहीं 2 लाख के चांदी के गहने हैं। इनके पति और बच्चों को मिलाकर इनके परिवार के पास 4 करोड़ से ज्यादा के डायमंड, सोने और चांदी के गहने हैं। सुप्रिया सुले अपने पास लगभग एक लाख रुपये कैश रखती हैं। सुप्रिया सुले पर 55 लाख रुपये की देनदारियां हैं।