18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आध्यात्मिक गुरु का कांड: शारदा इंस्टीट्यूट की दर्जनों छात्राओं के साथ किया यौन शोषण, फैकल्टी ने भी दिया साथ

दिल्ली के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ 17 कॉलेज छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न करने और अन्य कई पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Sep 24, 2025

Swami Chaitanyananda Saraswati

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती (फोटो- एएनआई)

धर्म की आड़ में अपनी गलत इच्छाओं और लालच को पूरा करने वाले कई ढोंगी बाबाओं की खबरे पहले भी सामने आ चुकी है। आशाराम जैसे लोग जो धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं और श्रद्धा से खिलवाड़ करते है इनकी पोल आज नहीं तो खुल जाती है यह जानने के बावजूद भी इनके जैसे अन्य लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते है। ऐसे ही एक मामले का खुलासा हाल ही दिल्ली में हुआ है। यहां के पॉश इलाके वसंत कुंज में स्थित एक जाने-माने आश्रम के निदेशक के खिलाफ दर्जनों छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। यह आश्रम दक्षिण भारत के एक प्रमुख आश्रम की एक शाखा है।

EWS की छात्राओं को बनाया निशाना

स्वामी चैतन्यानांद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी के नाम से जाना जाने वाला यह आश्रम निदेशक शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट से जुड़ा हुआ है। पार्थ सारथी के खिलाफ इसी कॉलेज की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की छात्राओं ने केस दर्ज कराया है। यह छात्राएं छात्रवृत्ति के साथ इंस्टीट्यूट में पोस्ट-ग्रेजुएट मैनेजमेंट डिप्लोमा का कोर्स कर रही है। पार्थ सारथी के साथ साथ इंस्टीट्यूट की फैकल्टी और प्रशासनिक स्टाफ पर भी छात्राओं पर दबाव बनाने का आरोप है।

17 छात्राओं ने लगाया आरोप

पुलिस के अनुसार, इस मामले में 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए है। इनसें से कम से कम 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, अश्लील संदेश भेजने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि इंस्टीट्यूट की महिला फैकल्टी और प्रशासनिक स्टाफ ने इस सब में आरोपी का साथ दिया और छात्राओं पर उसकी मांगे पूरी करने का दबाव डाला। साथ ही छात्राओं ने यह भी खुलासा किया है कि, आश्रम में काम करने वाली इंस्टीट्यूट के हॉस्टल की वार्डन ने उन्हें आरोपी से मिलवाया था।

जाली राजनयिक नंबर प्लेट की कार इस्तेमाल कर रहा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी स्वामी चैतन्यांनद फिलहाल फरार चल रहा है और उसकी तलाश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, स्वामी चैतन्यांनद को आखिरी बार आगरा के पास देखा गया था। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस को शारदा इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में उसकी एक वोल्वो कार मिली है। सत्यापन करने पर, यह पाया गया कि कार में जाली राजनयिक नंबर प्लेट (39 UN 1) का इस्तेमाल किया गया था, और इसलिए उसे जब्त कर लिया गया है। स्वामी चैतन्यांनद पर लगे आरोपों के सामने आने के बाद, आश्रम प्रशासन ने उसे उसके पद से हटा दिया और उसे निष्कासित भी कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग