गुरुवार को तमिलनाडु में भारी बारिश देखने को मिली। जिसके बाद प्रशासन ने 9 नवंबर को स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक तमिलनाडु, केरल,कर्नाटक,आंध्र प्रदेश सहित दक्षिण प्रायदीप इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
तमिलनाडु के कई जिलों में गुरुवार की सुबह भारी बारिश हुई है, जिसकी वजह से सड़कों पर जलजमाव हो गया है और कुछ घरों में पानी भी घुसने लगा है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन ने भारी बारिश के बाद राजधानी समेत कई जिलों में सकूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिला अधिकारियों के निर्देश पर 9 नवंबर को मदुरै, डिंडीगुल, कोयंबटूर और नीलगिरी के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
इन राज्यों में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु के अलावा पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश,कर्नाटक, केरल समेत दक्षिण प्रायदीप में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जल्द ही बर्फबारी की भी संभावना जताई है। जिसके बाद मौदानी राज्यों में भी तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी।