4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IRCTC घोटाले में बढ़ी तेजस्वी यादव की मुश्किल, 18 अक्टूबर को दिल्ली की अदालत में होना पड़ेगा पेश

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आईआरसीटीसी घोटाले को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में अब उन्हें दिल्ली की अदालत ने तलब किया है।

2 min read
Google source verification
Tejashwi Yadav Summoned In IRCTC Scam Will Have To Appear In Delhi Court On October 18

Tejashwi Yadav Summoned In IRCTC Scam Will Have To Appear In Delhi Court On October 18

बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के छोटे लाल तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कथित आईआरसीटीसी घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें तलब किया है। तेजस्वी यादव को इस मामले में 18 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा गया है। अदालत ने सीबीआई की उस याचिका पर तेजस्वी को जवाब देने का और समय दिया है, जिसमें उनकी जमानत रद्द करने की मांग की गई है।

IRCTC घोटाले को लेकर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में 18 अक्टूबर को अगली सुनवाई होना है। यही वजह है कि सुनवाई से पहले बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को समन भेजा गया है। उन्होंने 18 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।

लालू यादव को दी सिंगापुर जाने की इजाजत
कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, इस दिन तेजस्वी यादव को भी कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। वहीं, राउज एवेन्यु कोर्ट ने तेजस्वी के पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को राहत देते हुए उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति दे दी है।

यह भी पढ़ें - 'पंजाब और हरियाणा के किसानों ने संघियों को अच्छे से सिखाया सबक', तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना; देखें वीडियो

इससे पहले कोर्ट की सुनवाई में क्या हुआ?
पिछले दिनों केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने की मांग की गई।

सीबीआई ने अपनी याचिका में कहा था कि, तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीबीआई अधिकारियों को धमकी दी है, जो जमानत की शर्तों का उल्लंघन है।

ऐसे में तेजस्वी यादव की जमानत रद्द कर दी जानी चाहिए। इसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने नोटिस जारी कर तेजस्वी से इस मामले पर जवाब भी मांगा था। अब इस मामले की अगली सुनवाई के दौरान तेजस्वी यादव को तलब किया गया है।

अब कोर्ट ने तेजस्वी को अपना जवाब पेश करने के लिए और समय दिया है। याचिका पर अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी। इस दिन तेजस्वी यादव को भी राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें - नीतीश कुमार की फिसली जुबान, तेजस्वी को बता दिया बिहार का सीएम, बीजेपी नेताओं के कसा तंज