Tejashwi Support Manoj Jha: RJD में चल रहे ठाकुर-ब्राह्मण विवाद में कविता पढ़ने वाले मनोज झा को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का साथ मिल गया है।
Tejashwi Support Manoj Jha: महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान सांसद मनोज झा ने ठाकुर का कुआं कविता का पाठ किया था। जिसके बाद राजद के भीतर ही इस पर घमासान शुरू हो गया। आज इसी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर मनोज झा जी के बात से चेतन आनंद को कोई आपत्ति थी, तो उन्हें सबसे पहले पार्टी फोरम पर यह बात रखनी चाहिए थी। न की सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहिए था। पार्टी के भीतर कोई भी बात होगी तो सबलोग बैठ कर बात करेंगे। वहीं सांसद मनोज झा द्वारा पठित कविता का समर्थन करते हुए तेजस्वी ने कहा, "मनोज झा खुद एक प्रोफेसर हैं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद चुना गया था। कविता ओम प्रकाश वाल्मिकी द्वारा लिखी गई थी जिसे उन्होंने उद्धृत किया, जिसका किसी जाति से कोई संबंध नहीं था।"
मनोज झा के समर्थन में क्या बोले तेजस्वी
कई दिनों बाद आज पटना पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मनोज झा का समर्थन करते हुए कहा, "मनोज झा सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में चुने गए हैं... जो चर्चा हो रही है कि महिला आक्षरण के समय में जो उन्होंने बात रखी थी कि OBC महिलाओं को इसमें आरक्षण सुनिश्चित करना चाहिए ताकि गांव की महिलाएं, पिछड़े समाज की महिलाएं, अति पिछड़े समाज की महिलाएं या अल्पसंख्यक की महिलाएं इस आरक्षण का लाभ उठा सके इसी विषय पर उन्होंने ओम प्रकाश वाल्मीकि जी के पाठ पढ़ा को दोहराया। ये उन्होंने कोई जात की बात नहीं बोली। उनका मतलब किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था बल्कि सबको बराबरी का मौका मिले।"