24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबसे बड़े Election Year 2024, निर्णायक रहे युवा मतदाता, 72 देशों में हुआ मतदान

Election Year 2024: वर्ष 2024 को मानव इतिहास के सबसे बड़े चुनावी साल के रूप में याद किया जाएगा। इस वर्ष दुनिया भर की करीब आधी आबादी (लगभग 3.7 अरब) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और 72 देशों में सरकारों को चुना।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 12 Dec 2024, 8:14 AM IST

Election Year 2024: वर्ष 2024 को मानव इतिहास के सबसे बड़े चुनावी साल के रूप में याद किया जाएगा। इस वर्ष दुनिया भर की करीब आधी आबादी (लगभग 3.7 अरब) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और 72 देशों में सरकारों को चुना। इनमें से बड़ी संख्या में लोगों ने पहली बार मतदान किया। यूक्रेन से लेकर पश्चिम एशिया में युद्ध के साये हुए इन चुनावों में अमरीका से लेकर ब्रिटेन और जापान से लेकर फ्रांस तक सत्ता में परिवर्तन की मजबूत चाहत देखी गई।

यहां सत्ताधारी दल को लगा झटका

जिन प्रमुख देशों में सत्ताधारी दल को मतदाताओं ने सबक सिखाया उनमें अमरीका, ब्रिटेन, जापान, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, श्रीलंका, सेनेगल शामिल हैं। जबकि बांग्लादेश में लोगों ने विद्रोह के जरिए सत्ताधारी दल को कुर्सी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा यूरोपीय यूनियन के चुनाव में भी बदलाव की स्पष्ट चाहत देखी गई। वहीं, पाकिस्तान और वेनेजुएला जैसे देशों में सत्ताधारी दल को भारी जन-असंतोष का सामना करना पड़ रहा है।

यहां सत्ताधारी दल को फिर से मौका

दूसरी और मैक्सिको, भारत और आयरलैंड जैसे देश भी रहे, जहां लोगों ने सत्ताधारी दल को एक बार फिर से मौका दिया है। हालांकि भारत में भी सत्ताधारी दल के समर्थन में कमी देखी गई। चुनावों पर करीब से नजर डालें तो साफ है कि युवा मतदाताओं ने चुनाव परिणामों को व्यापक रूप से प्रभावित किया।

ये भी पढ़े: INDIA गठबंधन के लिए राहुल गांधी को छोड़कर ममता दीदी के पक्ष में आए ये बड़े नेता