16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवविवाहिता की ‘हत्या’कर फोड़ी आंख, तालाब में मिली ‘बेटी’ की लाश तो गुस्साए मायके वालों ने ससुराल के आंगन में ही जला दी

प्रीति की शादी इसी वर्ष 22 अप्रैल को चतरो गांव के अजीत यादव के साथ हुई थी। उसके पिता और परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

2 min read
Google source verification

हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरो गांव में मात्र चार महीने पहले ब्याही गई 22 वर्षीय प्रीति कुमारी की हत्या कथित रूप से उसके पति और ससुराल के लोगों ने दहेज की खातिर कर दी। इससे गुस्साए नववि​वाहिता प्रीति के मायके वालों ने सैकड़ों लोगों के साथ मिलकर मंगलवार को उसका शव ससुराल की आंगन में ही चिता बनाकर जला दिया। झारखंड पुलिस ने प्रीति के पति अजीत यादव और देवर को गिरफ्तार किया है। इससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है। प्रीति कुमारी चौपारण के जगदीशपुर निवासी जगदीश यादव की पुत्री थी। उन्होंने अपनी पुत्री की हत्या दहेज के लिए कर देने का आरोप लगाते हुए बरही थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उसके पति सहित ससुराल के 11 लोगों को नामजद किया गया है।

चार महीने पहले हुई थी शादी

प्रीति की शादी इसी वर्ष 22 अप्रैल को चतरो गांव के अजीत यादव के साथ हुई थी। उसके पिता और परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। प्रीति से उनकी अंतिम बात 31 अगस्त की शाम 5 बजे हुई थी।

1 सितंबर को लापता हो गई प्रीति

इसके बाद 1 सितंबर की शाम उसके पति अजीत यादव ने फोन पर बताया कि प्रीति अचानक लापता हो गई है। मायके के लोग तुरंत चतरो गांव पहुंचे। पूरी रात तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। 2 सितंबर की दोपहर उसकी लाश गांव के एक डोभा (छोटा तालाब) में मिली।

शरीर पर जलने के निशान और आंख भी फूटी

प्रीति के मायके वालों का कहना है कि उसके शरीर पर कई जगह जलने के निशान थे। उसकी एक आंख भी फूटी हुई थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची झारखंड पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद प्रीति के मायके वाले सैकड़ों लोगों के साथ उसका शव लेकर उसके ससुराल पहुंचे और वहीं आंगन में अंतिम संस्कार कर दिया।