1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RG Kar Rape Case मामले के आरोपी की बढ़ाई सुरक्षा, जेल वैन की जगह काले रंग की कार में आया संजय रॉय

RG Kar Rape Case: कोलकाता रेप मर्डर केस के आरोपी की सुरक्षा को बढ़ाते हुए उसे अदालत में पेश करने के लिए जालीदार जेल वैन में नहीं, बल्कि काले रंग की कोलकाता पुलिस की कार में लाया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 19 Nov 2024, 8:48 AM IST

आरजी कर रेप-मर्डर (RG Kar Rape Case) कांड के आरोपी संजय रॉय को सोमवार को अदालत में पेश करने के लिए जालीदार जेल वैन में नहीं, बल्कि काले रंग की कोलकाता पुलिस की कार में लाया गया। अदालत परिसर में उसके लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम देखे गए। जब आरोपी को अदालत परिसर में लाया गया तो पुलिस की गाडिय़ों से एक साथ हॉर्न बजाए गए और गाड़ी पर पुलिस कर्मियों ने अपने हाथों से जोर-जोर से थपकियां लगाई जिससे वह मीडियावालों से बातचीत न कर सके।

संजय का प्रशासन पर आरोप

आरजी कर मेडिकल अस्पताल में युवा महिला डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के मामले में संजय रॉय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 64, 66 और 103 के आधार पर आरोप तय किए गए हैं। जिसकी सुनवाई सियालदह एसीबी कोर्ट में हो रही है। पिछले दिनों पेशी के दौरान संजय रॉय की जुबान से कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल का नाम सुना गया था। उसने आरोप लगाया था कि प्रशासन ने उसे फंसा दिया है। उसे बोलने नहीं दिया गया। कोर्ट से बाहर निकलते वक्त संजय राय चिल्लाता दिखा। तभी पुलिस ने संजय को जेल वैन से उतारकर कोलकाता पुलिस की विशेष गाड़ी तक पहुंचाने की व्यवस्था की।

ये भी पढ़े: Manipur Violence: मणिपुर में बवाल, सुरक्षा बलों से हिंसक झड़प में गई युवक की जान

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय