
Three CRPF Soldiers Martyred Chhattisgarh Naxalite Encounter : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जवान शहीद हो गए। इसमें दो कोबरा कमांडो भी शामिल हैं। इसके अलावा दो अधिकारियों सहित 15 जवान घायल हैं। सभी घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलिकाप्टर से रायपुर लाया गया है।
फिलहाल घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह वही जगह है जहां 2021 में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 23 जवान शहीद हो गए थे। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि सुकमा-बीजापुर की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में सैन्यबलों का एक नया कैंप स्थापित किया था। कैंप स्थापना के बाद ही जब जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में कोबरा, एसटीएफ, डीआरजी बल सर्च आपरेशन चला रही थी। इस दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से मिली जानकारी के अनुसार 201 कोबरा बटालियन के आरक्षक देवन सी और पवन कुमार और 150 सीआरपीएफ बटालियन के आरक्षक लाम्बधर सिन्हा नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। इसके अलवा इस घटना में 201 कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट लखवीर, असिस्टेंट कमांडेंट राजेश पंचाल, प्रधान आरक्षक खेडकर रामदास, प्रधान आरक्षक अखिलेश यादव, प्रधान आरक्षक हरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक मोहम्मद ईरफान, आरक्षक गोपीनाथ बासुमताढी, आरक्षक मनोज नाथ, आरक्षक विकास कुमार, आरक्षक बेनूधर साहू, आरक्षक टी. मधुकुमार, आरक्षक मलकित सिंह, आरक्षक ई. वेंकटेश, आरक्षक अविनाश शर्मा और आरक्षक राउत ओमप्रकाश घायल हुए हैं।
Published on:
30 Jan 2024 10:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
