
TMC Lok Sabha Election Candidate list: लोकसभा चुनाव 2024 के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। सीएम ममता ने कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में एक विशाल सार्वजनिक रैली के दौरान के दौरान किया। उन्होंने राज्य की सभी 42 सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की है। टीएमसी ने बहरामपुर लोकसभा सीट से क्रिकेटर यूसुफ पठान और बर्धमान दुर्गापुर कीर्ति आजाद को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि कृष्ठानगर सीट से महुआ मोइत्रा को टिकट दिया गया है।
यहां देखें पूरी लिस्ट
1. कूचबिहार-जगदीश चंद्र बसुनिया
2. अलीपुरद्वार - प्रकाश चिक बड़ाईक
3. जलपाईगुड़ी - निर्मल चंद्र राय
4. दार्जिलिंग - गोपाल लामा
5. रायगंज- कृष्णा कल्याणी
6. बालुरघाट- बिप्लब मित्रा
7. मालदा उत्तर - प्रसून बनर्जी
8. मालदा दक्षिण - शनावाज़ अली रहमान
9. जंगीपुर- खलीलुर्रहमान
10. बहरामपुर - युसूफ पठान
11. मुर्शिदाबाद - अबू ताहिर खान
12. कृष्णानगर-महुआ मोइत्रा
13. रानाघाट - मुकुट मणि अधिकारी
14. बनगांव - विश्वजीत दास
15. बैरकपुर – पार्थ भौमिक
16. दमदम-सौगत रॉय
17. बारासात - काकली घोष दस्तीदार
18. बशीरहाट - हाजी नुरुल इस्लाम
19. जॉयनगर - प्रतिमा मंडल
20. मथुरापुर-बापी हलधर
21. डायमंड हार्बर - अभिषेक बनर्जी
22.जादवपुर- सायोनी घोष
23. कोलकाता दक्षिण - माला रॉय
24. कोलकाता उत्तर - सुदीप बंदोपाध्याय
25. हावड़ा- प्रसून बनर्जी
26. उलूबेरिया- साजदा अहमद
27. श्रीरामपुर - कल्याण बनर्जी
28. हुगली- रचना बनर्जी
29. आरामबाग-मिताली बाग
30. तमलुक - देबांग्शु भट्टाचार्य
31. कांथी - उत्तम बारिक
32. घाटल - दीपक अधिकारी
33. झारग्राम - कालीपाड़ा सोरेन
34. मेदिनीपुर - जून मलैया
35. पुरुलिया-शांतिराम महतो
36. बांकुरा - अरूप चक्रवर्ती
37. बिष्णुपुर - सुजाता मंडल खान
38. बर्दवान - डॉ शर्मिला सरकार
39. बर्दवान-दुर्गापुर- कीर्ति आज़ाद
40. आसनसोल - शत्रुघ्न सिन्हा
41. बोलूर - असित मल
42. बीरभूम - शताब्दी रॉय
चुनावी कैंपेन का आगाज
वहीं, पार्टी ने वरिष्ठ तृणमूल नेता सौगत राय को दम दम से और सुदीप बनर्जी कोलकाता उत्तर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि पार्टी ने इस मेगा रैली से अपना चुनाव अभियान भी शुरू किया। रैली के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, "प्रधानमंत्री को बंगाल के खिलाफ आरोप लगाने से पहले अधिकारियों के साथ तथ्यों की जांच करनी चाहिए" मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि "हम भाजपा को कभी भी बंगाल में एनआरसी लाने या डिटेंशन कैंप खोलने की अनुमति नहीं देंगे।"
Updated on:
10 Mar 2024 03:35 pm
Published on:
10 Mar 2024 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
