संदेशखाली में घटी इस घटना के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी समेत विपक्ष के कई स्थानीय नेताओं ने ममता सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मानवाधिकार, एसटी आयोग, कलकत्ता हाईकोर्ट के दखल और नेशनल मीडिया के कवरेज के बाद सूबे की ममता सरकार बैकफुट पर आ गई और भारी दबाब के बीच शाहजहां शेख को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को बंगाल के दौरे पर है। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान वह संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।