4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसद ने उड़ाया उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक, राहुल कैमरे में कैद कर रहे थे वाकया, देखें वीडियो

Jagdeep Dhankhar: मंगलवार को सदन के बाहर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर मजाक उडाया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अपने फोन में वीडियो बनाते हुए दिखे।

less than 1 minute read
Google source verification
Jagdeep Dhankhar

लोकसभा में बीते हफ्ते हुई सुरक्षा में भारी चूक को लेकर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के सदस्य गृहमंत्री अमित शाह के विस्तृत बयान की मांग कर रहे है। इसकी वजह से संसद की कार्यवाही बाधित हो रही है। सोमवार को लोकसभा में इस मांग को लेकर हंगामा कर रहे 33 सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष ने निलंबित कर दिया। जबकि राज्यसभा से 34 सांसदों को निलंबित किया गया। जिसके बाद विपक्ष के सरकार पर निशाना साध रही है। विपक्ष ने कहा कि संसद को सरकार भाजपा का मुख्यालय समझ रही है।


[typography_font:14pt;" >धनखड़ ने की राहुल गांधी की आलोचना

धनखड़ ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा, "राज्यसभा के सभापति का कार्यालय और अध्यक्ष का कार्यालय बहुत अलग है। राजनीतिक दलों के अपने-अपने अंतर्विरोध होंगे, उनके बीच आदान-प्रदान होगा, लेकिन कल्पना कीजिए कि आपकी पार्टी का एक वरिष्ठ नेता किसी अन्य पार्टी के किसी अन्य सदस्य की वीडियो ग्राफी कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा,"सभापति की नकल, स्पीकर की नकल। कितना हास्यास्पद, कितना शर्मनाक, कितना अस्वीकार्य है।"

भाजपा ने विपक्ष पर बोला हमला

भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर इस वाकया का वीडियो शेयर कर विपक्ष पर हमला बोला है। भाजपा ने अपने पोस्ट में लिखा, "अगर देश सोच रहा है कि विपक्षी सांसदों को निलंबित क्यों किया गया, तो इसका कारण यहां है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने माननीय उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाया, जबकि राहुल गांधी ने आगे बढ़कर उनका समर्थन किया। कोई कल्पना कर सकता है कि वे सदन के प्रति कितने लापरवाह और उल्लंघनकारी रहे हैं!