21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Equinox: आज बराबर होंगे दिन-रात, जानिए कैसे ?

Equinox: हर साल यह घटना 21 मार्च को होती है, लेकिन इस बार लीप ईयर होने के कारण एक दिन पहले यानी 20 मार्च को दिन-रात बराबर होंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
equinox_2024.jpg

Winter Equinox 2023

Equinox: खगोलप्रेमियों के लिए बुधवार खास होगा, क्योंकि दिन और रात बराबर अवधि के होंगे। आमतौर पर हर साल यह घटना 21 मार्च को होती है, लेकिन इस बार लीप ईयर होने के कारण एक दिन पहले यानी 20 मार्च को दिन-रात बराबर होंगे। वैज्ञानिकों के अनुसार साल में दो बार दिन-रात बराबर होते हैं। 20-21 मार्च के अलावा 23 सितंबर को भी ऐसा होता है। भूमध्य रेखा पर लंबवत रहने के कारण सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं, जिससे 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात होती है। इसके बाद सूर्य उत्तरी गोलाद्र्ध में प्रवेश कर जाएगा, जिससे दिन बड़े और रातें छोटी होने लगेंगी।

लीप ईयर यानी अधिवर्ष। ऐसा वर्ष होता जिसमें एक दिन अधिक होता है। यह वर्ष हर चार वर्ष में एक बार आता है। दरअसल, पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 365 दिन और छह घंटे लगते हैं। यह छह घंटे समय के साथ जमा होते जाते हैं। चार वर्ष में इससे 24 घंटे बनते हैं जो एक अतिरिक्त दिन होता है। यही एक दिन जब फरवरी में जुड़ जाता है तो फरवरी 28 से 29 दिन की हो जाती है और साल लीप ईयर या फिर अधिवर्ष कहा जाता है।