Today's Events : Patrika के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।
Today's Events in India-World 1 June 2023 : आज गुरुवार 1 जून 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में आज कोर्ट में होगी सुनवाई। पहलवान बनाम बृजभूषण : मुजफ्फरनगर में खाप पंचायत और संयुक्त किसान मोर्चा का देशभर में प्रदर्शन आज। जयशंकर आज से दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के दौरे पर। मित शाह आज इंफाल में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस। 1 जून, 2023 का कैसा रहेगा मौसम, इसका पूर्वानुमान देखिए। डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में -
1 जून 2023 कैसा रहेगा आपके लिए, जानें यहां
मेष - आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल में काम करने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
वृषभ - कोई खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी। आज घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
मिथुन - जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, कोर्ट कचहरी में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क - आज दिन खास रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान को लेकर उलझनें दूर होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
सिंह - दिन उत्साह से भरा रहेगा। सरकारी क्षेत्र में नौकरी का प्रयास कर रहे हैं लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। आपका रुतबा बढ़ेगा।
कन्या - आज का दिन बदलाव लाने वाला है। कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आपकी योजनाएं सफल होंगी।
तुला - आज रुके हुए काम पूरे होंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार संग खूबसूरत जगहों पर घूमने का योग है।
वृश्चिक - अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। घर में सभी आपसे खुश रहेंगे।
धनु - अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे। सफलता मिलने की संभावना है। परिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी।
मकर - मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कुछ लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करेंगे। संतान को पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी।
कुंभ - कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे। एकाग्रता सफलता दिलाएगी। बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी। स्वभाव में थोड़ी विनम्रता लाएं।
मीन - आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। संतान को किसी बड़े संस्थान में एडमिशन की खबर मिलेगी।