Today's Events : Patrika के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।
Today's Events in India-World 10 June 2023 : आज शनिवार 10 जून 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज आषाढ़ मास के कृ्ष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। अरुणाचल में 'सिविल 20' शिखर सम्मेलन का आयोजन आज से शुरू हो रहा है। झारखंड में छात्र संघ ने आज से 48 घंटे के बंद का आह्वान किया। देश में आज के पेट्रोल-डीजल की नई कीमत अपडेट हो चुकी है। कई शहरों में पेट्रोल की कीमत में उछाल हुआ है तो कई जगहों पर ईंधन की कीमत में कमी आई है। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-
मेष, वृष, मिथुन समेत सात राशियों को लाभ, इनको रहना होगा संभलकर
मेष राशिः कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।
वृषभ राशिः स्वास्थ्य में सुधार होगा। आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज ही हो जाएंगे। यात्रा संभव है।
मिथुन राशिः अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
कर्क राशिः अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक्चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशिः मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आलस्य की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।
कन्या राशिः किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जाएगा।
तुला राशिः जरूरत से ज्यादा किसी से घनिष्ठता, संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें, जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें, व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।
वृश्चिक राशिः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार समय के साथ स्वयं को भी बदलें, अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।
धनु राशिः अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे, निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।
मकर राशिः व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह से संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
कुंभ राशिः अपनों से धोखा मिलेगा, राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।
मीन राशिः भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नैकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।