राष्ट्रीय

PM मोदी 24 मई तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर, श्रीनगर में G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मीटिंग… सहित देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें

Today's Major Events: Patrika के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में बताएंगे, जिन पर पूरे देश-दुनिया की नजर होगी।

3 min read
pm modi

22 May 2023 Major Events and Updates : आज सोमवार 22 मई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर होगी। सुबह-सुबह की इस पत्रिका डेली बुलेटिन में आइए जानते हैं आज की उन प्रस्तावित घटनाओं के बारे में जिनपर पूरे देश की नजर होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी APEC हाउस पहुंच गए है, वहां पापुआ न्यू गिनी के पीएम मरापे के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी आज से 24 मई तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी की इस विदेश यात्रा पर सबकी नजरें टिकी रहेगी। इसके अलावा आज रात में IPL के दो बड़े मुकाबले खेले जाएगे। आज के मैच से यह तय हो जाएगा प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम कौन होगी। आइए एक नजर में देंखे आज की बड़ी खबरें-

आज की देश-दुनिया की बड़ी खबरें

- PM मोदी पापुआ न्यू गिनी में 14 आइलैंड्स के प्रमुखों से मिलेंगे। इसके बाद PM मोदी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। PM का ऑस्ट्रेलिया दौरा 24 मई तक है।

- एक्ट्रेस जैकलीन पर 200 करोड़ की मानहानि के केस में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होगी। जैकलीन पर यह केस नोरा फतेही ने किया है।

- श्रीनगर में G20 की टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मीटिंग आज से शुरु होगी। चीन ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है।

- ज्ञानवापी मस्जिद मामले में दाखिल 3 याचिकाओं पर सुनवाई होगी। यह सुनवाई वाराणसी कोर्ट में होगी।

- अयोध्या में आज श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थायी कार्यालय का उद्घाटन होगा।

- ओडिशा: हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस तूफान में क्षतिग्रस्त होने के बाद आज रद्द की गई।

- महाराष्ट्र: पुणे में वैनिटी वैन के ब्रेक फेल, कई वाहनों से टकराई, 2 लोगों की मौत

- तमिलनाडु: तंजावुर जिले के एक सरकारी बार की शराब पीने से दो लोगों की मौत

आज के मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित उत्तर पश्चिमी हिस्से में मौसम बदलने वाला है। आईएमडी ने मंगलवार से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है। दक्षिण भारतीय राज्यों की बात करें तो अगले पांच दिन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत कई राज्यों में वर्षा की संभावना है।

अब जानिए आज का राशिफल

मेष: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आज के दिन किसी योग्य व्यक्ति से मुलाकात होगी। धनलाभ होगा और आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

वृषभ: सम्पत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय-समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।

मिथुन: दिन की शुरुआत में स्वभाव गर्म रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की आशंका है, इसिलए सतर्क रहने की जरूरत है। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

कर्क: अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के आलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रूका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश और नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।

सिंह: परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है।

कन्या: अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा और भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।

तुला: किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन और मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें। उन्नति होगी।

वृश्चिक: पं. व्यास की सलाह है कि समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होगी और कार्यसिद्ध होंगे।

धनु : परिवार के आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म कार्य में लगाएं।

मकर : कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कुंभः दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें। इससे विजय होगी।

मीन: अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष का दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

Published on:
22 May 2023 08:10 am
Also Read
View All

अगली खबर