राष्ट्रीय

क्या पीएम मोदी को ही करना चाहिए नई संसद का उद्घाटन? बवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, खरगे ने पायलट-गहलोत को बुलाया… सहित आज की बड़ी खबरें

Today's Major Events: Patrika के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में बताएंगे, जिन पर पूरे देश-दुनिया की नजर होगी।

3 min read
new Parliament House

26 May 2023 Major Events and Updates: आज शुक्रवार 26 मई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर होगी। सुबह-सुबह की पत्रिका डेली बुलेटिन में आइए जानते हैं आज की उन प्रस्तावित घटनाओं के बारे में जिनपर पूरे देश-दुनिया की नजर होगी। नई संसद भवन के उद्घाटन समारोह का कांग्रेस समेत 21 राजनीतिक दलों ने बहिष्कार का फैसला किया है तो सरकार को 25 दलों का साथ भी मिला है। विपक्षी दलों के नेता नई संसद का राष्ट्रपति से उद्घाटन कराने की मांग कर रहे है। ये मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी। आइए एक नजर में देंखे आज की बड़ी खबरें-

अब जानिए आज के मौसम का हाल

गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। बीती रात दिल्ली, राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने पहले से ही अलर्ट जारी कर रखा था। तेज आंधी के कारण कई जगहों पर काफी नुकसान हुआ है। पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए तो कहीं घरों की दीवारे गिर गई। तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम सुहाना हो गया है। विभाग के अनुसान अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित बाल्टिस्तान के अधिकांश हिस्सों में खास तौर से मूसलाधार बारिश हो सकती है।


अब जानिए आज का राशिफल

मेष: अपने से बड़ों का अनुभव लें और लाभ होगा। पुराने मित्र संबंधी से मुलाकात आज सम्भव है। मेष राशि के जातकों को शुक्रवार को मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। इस दिन आत्मसम्मान बढ़ेगा।

वृषभः आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

मिथुनः प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न लें।

कर्कः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

सिंहः रोज नई योजना बनाते हैं पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछपरख कम होगी। पिता के साथ आजकल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता और तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

कन्याः आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभलकर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटन आदि से बचें। विवाद न करें।

तुलाः दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। तुला राशि के जातकों के लिए अति आत्मविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

वृश्चिकः किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी और उन्हें गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

धनुः अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं, संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल पर उन्नति होगी। शुक्रवार को धनु राशि के जातकों के लिए निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

मकरः समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोचविचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

कुंभः आपके हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेगा।

मीनः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होगा। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज से डरे हुए हैं।

Published on:
26 May 2023 08:05 am
Also Read
View All

अगली खबर