Today's Events : Patrika के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।
Today's Events in India-World 8 June 2023 : आज गुरुवार 8 जून 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज आषाढ़ मास के कृ्ष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। आज शाहरुख खान के बेटे आर्यन को ड्रग्स केस में गिरफ्तार करने वाले अधिकारी समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई थी। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण इस सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी होगी। दूसरी ओर आज हरियाणा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिरंगा यात्रा होगी। इस यात्रा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। मानसून की एंट्री, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के लिहाज के भी आज का दिन बड़ा है। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-
समीर वानखेड़े की याचिका पर आ सकता है फैसला
ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। आज की सुनवाई में समीर वानखेड़े पर फैसला आ सकता है। बता दें कि CBI का आरोप है कि आर्यन को छोड़ने के लिए उन्होंने 25 करोड़ रुपए मांगे थे। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने समीर को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। CBI ने हाईकोर्ट से रोक हटाने की अपील की है।
केजरीवाल की हरियाणा में तिरंगा यात्रा
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान हरियाणा के जींद में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए ये यात्रा निकाली जा रही है। पार्टी ने 2019 में 90 में से 46 सीटों चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई।
WTC Final में दूसरे दिन का खेल आज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैपिंयनशिप के फाइनल मुकाबले का आज दूसरा दिन है। पहले दिन कंगारू बल्लेबाजों ने बेहतरीन बैटिंग की थी। ट्रेडिस हेड ने शतक जमाया जबकि स्टीव स्मिथ शतक के बिल्कुल पास है। देखना है आज भारतीय गेंदबाज कंगारू बल्लेबाजों पर नकेल कस पाते हैं या नहीं।
आज की अन्य बड़ी खबरें-
- सपा के सीनियर नेता सीपी राय आज कांग्रेस में शामिल होंगे, लखनऊ में 2.30 बजे होगा कार्यक्रम
- 5 किसान संगठनों की मीटिंग आज, हरियाणा-पंजाब के बीच पानी बंटवारे पर होगी बात
- दिल्ली में IP यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस का उद्घाटन आज
- विदेश मंत्री एस जयशंकर मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर आज प्रेस ब्रीफिंग करेंगे
- गृह मंत्री अमित शाह कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जम्मू में तिरुपति बालाजी मंदिर का उद्घाटन करेंगे
अब जानिए आज के मौसम का हाल
चक्रवात 'बिपरजॉय' आज ला सकता है तबाही
देश के तटीय इलाकों पर चक्रवात 'बिपरजॉय' का खतरा मंडरा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुरुवार (8 जून) को अपना भीषण रूप दिखा सकता है। 9 जून को भी इसके प्रचंड रूप धारण करने की आशंका है।
इसका सीधा असर केरल-कर्नाटक के तटों और लक्षद्वीप-मालदीव के इलाकों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कोंकण-गोवा-महाराष्ट्र तट पर 8 से 10 जून तक समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठने की संभावना है। ऐसे में इससे सतर्क रहने की अपील की गई है।
मानसून की एंट्री को लेकर IMD का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने और इसमें तेजी आने के कारण चक्रवाती हवाएं मानसून के केरल तट की ओर आगमन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं। हालांकि, केरल में मानसून 8 या 9 को दस्तक दे सकता है, लेकिन हल्की बारिश की ही संभावना है।
अब जानिए आज का राशिफल
मेषः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार मन अनुरूप कार्य न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।
वृषभः कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अड़चन आ सकती है। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।
मिथुनः मिथुन राशि के लोगों को अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। निजी योजनाए अधूरी रहेंगी।
कर्कः मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। गुरुवार को कर्क राशि के लोगों को वाहन सुख संभव है।
सिंहः आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।
कन्याः वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौजमस्ती में समय व्यतीत करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुलाः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी खास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट संबंधित पीड़ा संभव है। परमार्थ के कार्य में समय व्यतीत होगा।
वृश्चिकः पैतृक संपत्ति का निपटारा टलता नजर आएगा। आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं। खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार का विस्तार करने में लगे रहें, लाभ होगा।
धनुः जरूरी काम आज हो सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेनदेन आज संभल कर करें। समय श्रेष्ठ है। किसी व्यक्ति विशेष से मिलने के लिए मन व्याकुल होगा।
मकरः अभी नहीं तो कभी नहीं, यह मकर राशि वालों को समझना पड़ेगा। आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।
कुंभः सुचारू रूप से चल रहे कार्यो में गुरुवार को रूकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।
कुंभः सुचारू रूप से चल रहे कार्यो में गुरुवार को रूकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।
मीन: दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है, जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं। वही आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा टालें।