1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Union Budget 2026: राहुल गांधी ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, कहा – “संसद से…”

Budget 2026: बजट पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। क्या कहा राहुल ने? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 01, 2026

Rahul Gandhi comments on Union Budget 2026

Rahul Gandhi comments on Union Budget 2026

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने देश का बजट (Union Budget 2026) पेश कर दिया है। बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। कई चीज़ें सस्ती हो गई हैं और कुछ चीज़ें महंगी भी हुई हैं। बजट में सरकार ने कई योजनाएं और सौगातें पेश की हैं। बजट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) समेत कई मंत्रियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं विपक्ष इस मामले में सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। बजट पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

संसद से कहेंगे अपनी बात

पत्रकारों ने जब राहुल से इस बारे में सवाल किया, तो उन्होंने कोई बयान देने से इनकार कर दिया। हालांकि राहुल ने यह भी कहा कि वह सोमवार को संसद से अपनी बात कहेंगे। राहुल ने कहा कि वह ससंद के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके बजट पर अपनी राय व्यक्त करेंगे।

बयान देने से किया मना, सोशल मीडिया पर की आलोचना

राहुल ने बजट पर बयान देने से मना किया, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर बजट की आलोचना की। राहुल ने लिखा, "बिना नौकरी वाले युवा। गिरता हुआ मैन्युफैक्चरिंग। निवेशक अपनी पूंजी निकाल रहे हैं। घरेलू बचत तेज़ी से गिर रही है। किसान परेशान हैं। आने वाले वैश्विक झटके - सभी को नज़रअंदाज़ किया गया। एक ऐसा बजट जो सुधार करने से इनकार करता है, भारत के असली संकटों से अनजान है।"

Story Loader