21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित, पहले तीन स्थानों पर लड़कियां, श्रुति शर्मा ने किया टॉप

UPSC Civil Service final result 2021: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट घोषित हो गया है, जिसमें श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। इसके साथ ही में लड़कियों का ही कब्जा है। परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
UPSC Civil Services Exam 2021 Result Declared, Girls in first three places, Shruti Sharma tops

UPSC Civil Services Exam 2021 Result Declared, Girls in first three places, Shruti Sharma tops

UPSC Civil Service final result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 30 मई को सिविल सेवा परीक्षा 2021 के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। सिविल सेवा परीक्षा के इस रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मार ली है, पहले तीन स्थान में लड़कियों ने ही कब्जा किया है। वहीं श्रुति शर्मा ने टॉप किया है, जिन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।

आपको बता दें कि UPSC CSE की प्रारंभिक परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित की गई थी, जिसके परीक्षा के परिणाम 29 अक्टूबर को जारी किए गए थे। मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम 17 मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे। साक्षात्कार परीक्षा का अंतिम दौर था जो 5 अप्रैल से 26 मई तक हुआ है, जिसका फाइनल रिटल्ट आज आया है। परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।


UPSC Civil Service Final Result 2021 Toppers List

(टॉप 10 )
1 - श्रुति शर्मा
2 - अंकिता अग्रवाल
3 - गामिनी सिंगला
4 - ऐश्वर्य वर्मा
5 - उत्कर्ष द्विवेदी
6 - यक्ष चौधरी
7 - सम्यक एस जैन
8 - इशिता राठी
9 - प्रीतम कुमार
10 - हरकीरत सिंह रंधावा