
तस्करी का एक बेहद हैरान करने वाला सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोने की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों 400 ग्राम सोने को गोलियों के रूप में पेट में डालकर सऊदी अरब से लाए थे और जिला रामपुर लेकर जा रहे थे। दोनों तस्करों को गाजियाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके पेट से सोना बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है। सोने की कीमत 25 लाख रुपए बताई गई है। इन दोनों में से एक आरोपी पहले भी करीब छह बार गल्फ देशों से इसी तरीके से सोना ला चुका है। सोना निकालने के बाद इनको जेल भेजी जायेगी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रामपुर में टांडा क्षेत्र के नदीम और फुजैल हैं। नदीम बीते कई साल से सोना तस्करी के काम में लगा हुआ है, जबकि, फुजैल रामपुर में ही बिरयानी का ठेला लगाता है।
सऊदी से मुंबई फ्लाइट से और फिर ट्रेन में बैठकर दिल्ली आए
दोनों आरोपी सऊदी अरब से फ्लाइट से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से ट्रेन में बैठकर दिल्ली आए। दिल्ली से फिर बस से गाजियाबाद पहुंचे और यहां से रामपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। उसी वक्त क्राइम ब्रांच टीम ने एक इनपुट के आधार पर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के पेट का एक्सरे कराया तो पेट में कुछ वस्तु होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने-अपने पेट में 200-200 ग्राम सोना होने की बात कुबूली।
टूरिस्ट वीजा पर सऊदी अरब गए थे आरोपी
आरोपियों ने बताया कि वो टूरिस्ट वीजा पर सऊदी अरब गए थे। वहां उन्होंने 400 ग्राम सोना छोटी-छोटी गोलियों के रूप में खरीदा। इसके बाद उन गोलियों को बारीक टेप से रैप किया और पानी के सहारे निगल लिया। आरोपियों ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम टीम ने शक होने पर उन्हें कस्टडी में ले लिया। शातिर नदीम ने साठगांठ की और किसी तरह वहां से बचकर निकल गए।
पूछताछ में क्या बताया
पुलिस पूछताछ में नदीम ने बताया कि वो पहले भी छह बार खाड़ी देशों से सोने की तस्करी कर चुका है। उसे खाड़ी देशों से यहां तक सोना लाने के तौर-तरीके का पता है। यहां आने के बाद वो मल के रास्ते इस सोने को पेट से बाहर निकालकर बेच देता था। आरोपी ने बताया उसको प्रति ग्राम 20 हजार रुपए का मुनाफा होता है। आरोपी ने रामपुर में एक सर्राफा व्यापारी का नाम भी पुलिस को बताया है, जो तस्करी का सोना खरीदता था। इस मामले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गोल्ड तस्करी के संबंध में कस्टम विभाग को भी अवगत करा दिया है। कस्टम विभाग भी अपनी आगे की कार्रवाई करेगी।
Published on:
22 Jan 2024 08:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
