
Uttarakhand weather alert
उत्तराखंड में बीते कई दिनों से लगातार तेज बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। जिसकी वजह स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नदियां ऊफान पर हैं, कई जगहों पर कॉलेज और घर की इमारतें ढह गई हैं। एसडीआरफ और एनडीआरएफ टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।
[typography_font:14pt;" >जोशीमठ में गिरी इमारत, 3 लोगों को किया गया रेस्क्यू
जोशीमठ के हेलंग गांव में एक इमारत गिर गई है, घटना के समय मकान में सात मजदूर मौजूद थे, एसडीआरफ की टीम ने उनमें से तीन लोगों को बचाया है और घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है। बचाव अभियान जारी है।
गंगा का कम हुआ जलस्तर
मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक रेड अलर्ट जारी किया था। डीजीपी उत्तराखंड ने अशोक कुमार ने बताया कि 12 अगस्त के बाद से विशेषकर गढ़वाल क्षेत्र में भारी वर्षा हुई। सभी जगहों पर सड़कें बंद हैं और पुलिस और एसडीआरएफ की टीम अलर्ट पर है। चमोली और उत्तरकाशी मोरी क्षेत्र में बादल फट गया। ऋषिकेश में भारी जलभराव हो गया है। हालांकि गंगा नदी का पानी कुछ कम हुआ है। हम सभी लोगों से पहाड़ी इलाकों में न जाने की अपील करते हैं।
Updated on:
16 Aug 2023 10:08 am
Published on:
16 Aug 2023 10:06 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
