Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में बारिश जमकर कहर बरपा रही है।। भारी बारिश से प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं भारी बारिश से देहरादून शहर के पास स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़ियों से पानी बहने लगा। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में बीते कई दिनों से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश की राजधानी देहरादून समेत प्रदेश में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। देहरादून और मसूरी में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलों बढ़ा दी है। वहीं भारी बारिश से देहरादून शहर के पास स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़ियों से पानी बहने लगा। जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा देहरादून नगर निगम क्षेत्र और रायपुर क्षेत्र में स्कूलों की छुट्टी है। मौसम विभाग ने देहरादून में आज भी तेज़ बारिश का रेड अलर्ट है।
भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर देहरादून नगर निगम क्षेत्र में एक से 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी के जारी किए गए है। इसके अलावा रायपुर ब्लाक के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में भी अवकाश घोषित किया गया है।