4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

26 साल पहले पार्लियामेंट में बताया था वास्तुदोष, अब 65 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार हुआ वास्तु एक्सपर्ट

Vastu expert Khushdeep Bansal: 30 साल पहले संसद भवन में वास्तुदोष बताने वाले वास्तुएक्सपर्ट को पुलिस ने 65 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Vastu expert Khushdeep Bansal

साल 1997 में संसद भवन की लाइब्रेरी में वास्तुदोष बताकर सुर्खियों में आए वास्तु विशेषज्ञ लगभग 30 साल बाद एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन इस बार वो किसी वास्तुदोष की वजह से चर्चा में नहीं हैं, बल्कि धोखाधड़ी की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल, वास्तु एक्सपर्ट कुशदीप बंसल पर कथिततौर पर 65 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। सोमवार को दिल्ली और आसाम पुलिस की टीम ने कुशदीप और इनके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को तुरंत आसाम ले कर चली गई। बता दें कि इस घोटाले में मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस नेता के बेटा का भी नाम शामिल है।

आरोपी ने पुलिस को दी ये जानकारी

कथित तौर पर आरोपी कुशदीप बंसल ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उसने केवल एक व्यक्ति को कमल सबरवाल से मिलवाया था। जबकि असम पुलिस ने दावा किया है कि सभी आरोपियों ने व्यापक घोटाले को अंजाम देने में सहयोग किया था जो अब सामने आ गया है।