13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार के वैशाली में बड़ा नाव हादसा, भोज खाने जा रहे 13 लोगों की मौत, कई लोगों के डूबने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव पलटने से शुरुआती जानकारी के मुताबिक आठ लोगों की मौत हुई है। नाव पर करीब 20 युवक और बच्चे सवार थे।
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Anurag Animesh

•

Oct 13, 2026

bihar news

बिहार के वैशाली में बड़ा नाव हादसा(फोटो-X/@Mukesh_Journo)

Eight Dead in Boat Accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। नाव पर करीब 20 युवक और बच्चे सवार थे। सभी नाव से दूसरे गांव में भोज खाने जा रहे थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बीच धारा में पलटी नाव, पानी में डूबने लगे लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाव जब नदी की बीच धारा में पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटते ही उस पर सवार लोग पानी में डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को बचाने की कोशिश शुरू की।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलने पर राघोपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे लोगों की तलाश और बचाव अभियान चलाया गया।

मृतकों की पहचान की जा रही है

प्रारंभिक जानकारी में 13 लोगों की मौत की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतकों में ज्यादातर युवक और बच्चे बताए थे। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को पानी से बाहर निकाले जाने की सूचना है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है। हादसे में मृतकों की संख्या और अन्य डिटेल को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

पीड़ित परिवारों को मदद का आश्वासन


हादसे के बाद जिला प्रशासन ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों ने कहा है कि आपदा राहत कोष के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता और अन्य जरूरी मदद जल्द उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर दुर्घटना की वजह और नाव के संचालन में संभावित लापरवाही से जुड़े पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।