16 December 2025,

Tuesday

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर तेज बारिश से भूस्खलन, एक श्रद्धालु की हुई मौत जबकि कई अन्य घायल

जम्मू - कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी के पूराने यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हो गया। इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Jul 21, 2025

landslide in vaishno devi yatra route

landslide in vaishno devi yatra route ( photo - patrika network )

जम्मू - कश्मीर के कई जिलों में तेज बारिश का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही बारिश से यहां एक के बाद एक भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। इसी तरह कटरा में भी रविवार रात से तेज बारिश हो रही है जिसके चलते सोमवार सुबह करीब 8 बजे वैष्णो देवी के पूराने यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हो गया। इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि 9 श्रद्धालुओं के गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर सामने आ रही है।

पहले ही जारी की गई थी बारिश की चेतावनी

वैष्णो देवी से कटरा की तरफ जाने वाले रास्ते में बाणगंगा के पास बने गुलशन लंगर के पास अचानक पहाड़ों से पत्थर गिरने लगे। इन पत्थरों के साथ मलबा यात्रा मार्ग पर फैल गया जिससे यात्रियों में अफरा - तफरी मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालु मलबे में फंस गए, जिसमें से एक की मौत हो गई। राहत और बचाव टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचे मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बता दे कि मौसम विभाग ने पहले ही इलाके में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया दुख

जम्मू - कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस घटना पर दुख जताया है। सिन्हा के कार्यालय ने उनके हवाले से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मैं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन हादसे से अत्यंत दुखी हूं, जिसमें एक श्रद्धालु की जान चली गई। घायल यात्रियों को सर्वोत्तम चिकित्सकीय सुविधा और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। मैं स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हूं।

कुछ समय के लिए यात्रा पर लगी रोक

घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि अभी तक इस घटना को लेकर प्रशासन ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि श्रद्धालुओं से यात्रा की योजना बनाने से पहले मौसम और स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।