2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIP कल्चर पर मान सरकार का वार, नेताओं की सुरक्षा में कटौती के बाद अब जेलों का VIP कल्चर भी किया समाप्त

पंजाब की AAP सरकार ने वीआईपी कल्चर पर एक और वार किया है। अब पंजाब के जेलों में दी जा रही वीआईपी फैसिलिटी को समाप्त कर दिया गया है। इससे पहले सरकार ने पूर्व नेताओं को दी जा रही वीआईपी फैसिलिटी को भी कम किया था।

2 min read
Google source verification
punjab_cm_bhanjwant_man.jpg

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने वीआईपी कल्चर पर एक और वार किया है। अब पंजाब के जेलों में दी जा रही वीआईपी फैसिलिटी को समाप्त कर दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भंगवत मान ने आज इस बात ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पंजाब की जेलों में बनाए गए सभी वीआईपी रूमों को अब सामान्य बनाया जाएगा। बताते चले कि पंजाब सरकार ने इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य कई नेताओं को दी जा रही वीआईपी फैसिलिटी को भी कम किया था।

समाचार एजेंसी एएनआई ने पंजाब सरकार की नई घोषणा की पुष्टि की है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के जेलों में VIP कल्चर को समाप्त करने की दृष्टि से, जेल कर्मचारियों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए जेलों के सभी VIP कमरों को जेल प्रबंधन ब्लॉक में परिवर्तित किया जाएगा। इसका निर्देश सभी जेल प्रबंधन को दे दिया गया है। जेल में लापरवाही के मामले में संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बताते चले कि पंजाब के जेलों में लापरवाही के कई मामले पहले भी सामने आ चुके है। कुछ दिनों पहले ही जब नींबू की कीमत सातवें आसमान पर थी, तब पंजाब के जेल से नींबू घोटाला सामने आया था। इस मामले में जेलर को सस्पेंड भी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नींबू घोटाला के मामले में पंजाब के कपूरथला मॉडर्न जेल अधीक्षक गुरनाम लाल को निलंबित किया गया था। जांच में यह भी बात सामने आई थी कि जेल में कैदियों को दिए जा रहे भोजन में उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया था। रजिस्टर पर जिन चीजों की खरीदारी दिखाई गई थी वो कैदियों को नहीं मिली थी।

यह भी पढ़ेंः

अफसरों संग केजरीवाल की बैठक की आलोचना पर भगवंत मान ने कहा- जरूरत पड़ी तो फिर भेजूंगा

वहीं दूसरी ओर पंजाब में पहली बार सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार ने इससे पहले राज्य के कई बड़े नेताओं को दी जा रही वीआईपी फैसलिटी में कटौती की थी। भगवंत मान सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र कौर भट्ठल, उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी के साथ-साथ कई पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा में लगाए गए जवानों को घटा दिया था। सरकार के इस फैसले के बाद पंजाब पुलिस ने 127 पुलिसकर्मी और 9 गाड़ियां वापस मंगवा ली थी।

यह भी पढ़ेंः

पटियाला में तनाव के बीच CM भगवंत मान का बड़ा एक्शन, हटाए गए IG और SSP, इलाके में इंटरनेट भी बंद

Story Loader