राष्ट्रीय

Weather Alert : उत्तर भारत में चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में होगी राहत की बारिश, बिपारजॉय आज दिखाएगा रौद्र रूप

Weather Alert : मानसून का आगमन केरल में हो चुका है। इसके कारण देश में कई राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। दिल्ली सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी को दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने बिपारजॉय को लेकर चेतावनी जारी की है।

2 min read
Weather Alert

Weather Alert : केरल में मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन देश के कुछ राज्यों में अभी भी गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई जगह तो तापमान 43 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान बिपारजॉय (Cyclone Biparjoy) के अगले 24 घंटों में भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

इन राज्यों में टेम्प्रेचर का टॉर्चर

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा दिनभर तेज गर्म हवा चलेगी। यूपी में भी आज और कल गर्मी का सितम देखने को मिलेगा। विभाग ने तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना भी जताई है। बिहार में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

पूर्वोत्तर भारत के मौसम का हाल

पूर्वोत्तर भारत की बता करे तो मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। आने वाले सप्ताह में इस क्षेत्र में गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मणिपुर और मिजोरम में अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

दक्षिण भारत में होगी भारी बारिश

केरल और तटीय कर्नाटक में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश होने के आसार है। अगले दो दिनों में लक्षद्वीप में भी झमाझम बारिश होगी। इस क्षेत्र में अगले सप्ताह गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल से मंगलवार तक अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शनिवार से रविवार तक अच्छी खासी बारिश होगी।

चक्रवात बिपरजॉय आज दिखाएगा रौद्र रूप

मौसम विभाग ने तूफानी चक्रवात बिपारजॉय को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। अगले चौबीस घंटों में बिपारजॉय अत्यंत भीषण चक्रवाती में तब्दील होने की संभावना है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा और केरल के तटीय क्षेत्रों में तेज गति की हवा के साथ बारिश होगी। IMD ने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है। अगली सूचना तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़े- तूफान 'बिपोरजॉय' से भारी तबाही की आशंका, IMD का अलर्ट - ये राज्य आ सकते हैं चपेट में

Published on:
10 Jun 2023 09:50 am
Also Read
View All

अगली खबर