29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: धीमा पड़ा मानसून, दिल्ली समेत इन इलाकों में फिर लू का खतरा; कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून के दौरान बारिश की रफ्तार में उतार-चढ़ाव आना सामान्य बात है। लगभग चार महीने लंबे इस मानसूनी सीजन में कहीं तेज बारिश होती है तो कहीं कुछ दिनों तक सुस्ती छाई रहती है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 05, 2025

Weather Alert Monsoon: एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद भारत में मानसून ने अपने तय समय से पहले दस्तक दी है। नौतपा होने के बावजूद कई राज्यों में बारिश देखने को मिल रही है। लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में एक बार फिर गरम हवाएं चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून के दौरान बारिश की रफ्तार में उतार-चढ़ाव आना सामान्य बात है। लगभग चार महीने लंबे इस मानसूनी सीजन में कहीं तेज बारिश होती है तो कहीं कुछ दिनों तक सुस्ती छाई रहती है। हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब राहत का यह दौर खत्म होने वाला है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में गर्मी एक बार फिर जोर पकड़ सकती है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ लू चलने की भी संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे वहां के लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

दिल्ली के मौसम का हाल -

दिल्ली-एनसीआर में तापमान धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जिससे लोगों को गर्मी का असर महसूस होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, आज के लिए बारिश या आंधी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है, जिससे गर्मी फिर से अपना असर दिखा सकती है।

पंजाब-हरियाणा, यूपी का हाल जानिए

उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी एक बार फिर तेज होने वाली है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक नया मौसम तंत्र (वेदर सिस्टम) सक्रिय हुआ है, लेकिन 6 जून से मौसम शुष्क हो जाएगा, जो कि करीब एक हफ्ते तक बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव के चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी, और अगले कुछ दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हालांकि, इस दौरान चलने वाली तेज हवाएं गर्मी के असर को कुछ हद तक कम कर सकती हैं।

राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में मानसून जैसे हालात बन गए हैं। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 जून तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। आज बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर और अजमेर संभागों में मेघगर्जन, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद, 7 से 8 जून तक तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

असम में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति

असम में बाढ़ की स्थिति अब भी बेहद गंभीर बनी हुई है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के चलते जलस्तर और बढ़ गया है और नए इलाके भी जलमग्न हो गए हैं। ब्रह्मपुत्र सहित कुल सात नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे हालात और चिंताजनक हो गए हैं। गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही, धुबरी, दक्षिण सलमारा-मनकाचर, ग्वालपारा और कोकराझार में गरज के साथ तेज बारिश, बिजली गिरने, और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश-अंधड़ के आसार

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने फिर करवट ले ली है। शिमला, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा जिलों में जमकर बारिश हो रही है, जबकि लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा की ऊंची चोटियों और शिमला के चांशल इलाके में बर्फबारी भी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें :बेंगलुरु भगदड़ में 11 RCB फैंस की मौत, डिप्टी सीएम ने कहा- We Are Sorry, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

शिमला में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड का असर फिर से महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में तेज आंधी-तूफान के मद्देनज़र ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को घरों में सुरक्षित रहने और गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Story Loader