18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़ाके की ठंड के बीच 7 राज्यों में अगले चार दिनों तक बारिश की चेतावनी, बदलेगा मौसम का मिजाज

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि अगले 4 दिनों तक 7 राज्यों में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
rain_alert_today.jpg

राजधानी दिल्ली, यूपी- बिहार समेत पूरा उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुछ राज्यों में शीतलहर चल रही है, तो कुछ राज्यों में सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान 4-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। बात पिछले 24 घंटे की करें तो, पंजाब और हरियाणा के आसपास के इलाकों में शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है। हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच दिल्ली में 26 दिसंबर यानी मंगलवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने क्या बताया

मौसम विभाग के अनुसार अभी शीतलहर कई राज्यों में जारी रह सकती है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है, जबकि राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान 9-13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा।

बारिश कहां-कहां होगी इसे लेकर दिए अपने अपडेट में मौसम विभाग ने बताया कि 26 दिसंबर से मौसम बदलेगा और उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच चार दिनों तक बारिश रहेगी। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 27 और 28 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्य असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 28 दिसंबर को भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

कश्मीर में ऐसा रहा मौसम

कश्मीर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घाटी में रविवार को न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक बयान में कहा गया है कि रविवार को गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 6.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।